फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से गर्भवती की मौत की मौत

Sat, 15 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
सांडी।  थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी महिला गुरुवार देर रात पति से झगड़कर मायके जा रही थी। सैदापुर के पास टेंपो से उतर कर पैदल चलते समय लोडर की टक्कर से उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी रामबाबू की पत्नी सोने (27)  को छह माह का गर्भ था। गुरुवार शाम किसी बात को लेकर उसका पति रामबाबू से विवाद हो गया था। सोने का मायका थाना क्षेत्र के सैदापुर गांव में है। पति से झगड़ा करने के बाद सोने टेंपो से मायके जा रही थी।

हरदोई सांडी रोड पर सैदपुर गांव के सामने वह टेंपो से उतर कर पैदल जा रही थी। इसी दौरान हरदोई की तरफ से आए लोडर ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस से उसे सीएचसी ले गए। जहां पर हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह चार बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें