फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदन निरस्त होने पर आवेदक भड़के

Sat, 28 Mar 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों के लिए चल रहे साक्षात्कार के दौरान पद के सापेक्ष अर्हता न होने पर आवेदन पत्र निरस्त होने पर आवेदक भड़क गए और प्रशिक्षण केंद्र पर हंगामा किया। जिसे बाद में समझा बुझाकर शांत कर दिया गया।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि स्वास्थ्य विभाग में संविदा के आधार पर रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार को कुष्ठ विभाग के पदों के लिए साक्षात्कार होना था।

साक्षात्कार के लिए सुबह से ही अचल प्रशिक्षण केंद्र पर आवेदकों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहां पर अर्हता पूरी न होने पर निरस्त आवेदन पत्रों के विषय में सूची चस्पा कर दी, जिस पर वहां पर मौजूद आवेदक भड़क उठे और हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर वहां मौजूद पैनल के सदस्योें ने उनको समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम तक आवेदकों का साक्षात्कार जारी रहा। सीएमओ डा. वीके गुप्ता ने प्रशिक्षण केंद्र पहुंच कर साक्षात्कार के विषय में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें