फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा-कृष्ण की रासलीला ने लुभाया

Fri, 11 Sep 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी पिहानी में दधिकांधौ का जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। भक्तोें ने कृष्ण जी के डोल का पूजन किया और पुष्प वर्षा की। राधा-कृष्ण की झांकियों के नृत्य के साथ मनमोहक झांकियों ने शोभायात्रा का आकर्षण बढ़ाया। परंपरागत रास्तों में जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


जुलूस की शुरुआत ठाकुरद्वारा से हुई। यहां रखे कान्हा के डोल के पूजन के पश्चात शोभायात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में कस्बे के प्रमुख मार्गों के लिए रवाना हुई। मिश्राना में लोहिया धर्मशाला पर सजाई गईं सत्यनारायण, सरस्वती जी, राधा-कृष्ण, अर्द्धनारेश्वर व गौरा पार्वती की बैल गाड़ियों पर सवार झांकियां जुलूस में शामिल हुईं।

आगे-आगे लोकनृत्य करते कलाकारों के साथ कान्हा के भजन गाते कलाकारों ने शोभायात्रा में चार चांद लगाए। यहां से नगर पालिका रोड होते हुए शोभायात्रा कटरा बाजार, थाना रोड व बस स्टैंड होते हुए जूनियर हाईस्कूल रोड से बंदर पार्क चौराहे पर पहुंची।
विज्ञापन


यहां शोभायात्रा का भव्य स्वागत हुआ। यहां से कटरा बाजार, पटवा गली व मिश्राना होते हुए शोभायात्रा छिपीटोला स्थित सिंह वाहिनी मंदिर पहुंच कर संपन्न हो गई। शोभायात्रा के दौरान निरंकार नाथ, रामऔतार, अवधेश रस्तोगी, विमलेश गुप्ता, सभासद राजकिशोर सिंह, दिनेश लोहिया, राजेश, बृजेश गुप्ता, अजय सेठ आदि ने सक्रियता के साथ व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें