फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा-कृष्ण को देख लोग भाव विभोर

Wed, 27 May 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्वती देवी सरस्वती विद्या मंदिर प्रांगण में चल रही रासलीला में बीती रात मथुरा व वृंदावन के कलाकारों ने राधा व कृष्ण की झांक ी पेश की। लीला का शुभारंभ राधा-कृष्ण की आरती के साथ हुआ। लीला के मंचन में राधा अपनी सखियों संग खेलती हुई श्रीकृष्ण के गांव नंदगांव पहुंच जाती हैं।
विज्ञापन


उसके बाद यशोदा व कृष्ण तथा बरसाने की राधा का एक दूसरे से परिचय होता है तथा यशोदा राधा को अपनी गोद में उठा लेती हैं। यह दृश्य देखकर लोग भाव विभोर हो उठे। इसके बाद कलाकारों ने बृज की होली का प्रदर्शन किया, जिसमें कृष्ण राधा की सखियाें एवं सखाओं के साथ होली खेलते हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश दीक्षित, टी मिश्रा, शीतला दीक्षित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें