पार्वती देवी सरस्वती विद्या मंदिर प्रांगण में चल
रही रासलीला में बीती रात मथुरा व वृंदावन के कलाकारों ने राधा व कृष्ण की
झांक ी पेश की। लीला का शुभारंभ राधा-कृष्ण की आरती के साथ हुआ। लीला के
मंचन में राधा अपनी सखियों संग खेलती हुई श्रीकृष्ण के गांव नंदगांव पहुंच
जाती हैं।
विज्ञापन
उसके बाद यशोदा व कृष्ण तथा बरसाने की राधा का एक दूसरे से परिचय
होता है तथा यशोदा राधा को अपनी गोद में उठा लेती हैं। यह दृश्य देखकर लोग
भाव विभोर हो उठे। इसके बाद कलाकारों ने बृज की होली का प्रदर्शन किया,
जिसमें कृष्ण राधा की सखियाें एवं सखाओं के साथ होली खेलते हैं।