खेल निदेशालय के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम से
आयोजित हुई साइकिल रेस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर प्रतिभागियों ने हिस्सा
लिया जिसमें अपने-अपने वर्गों में राहुल गुप्ता एवं राधा राठौर ने प्रथम
स्थान पर कब्जा जमाया।
पुरुष 20 किमी, महिला 10 किमी तथा जूनियर बालक
10 किमी साइकिल रेस में पुरुष वर्ग में राहुल गुप्ता को प्रथम, अभिषेक गौतम
द्वितीय, गुलशेर सिंह तृतीय, पंकज चतुर्थ, धर्मेंद्र सिंह पांचवां एवं
अनूप कुमार को छठे स्थान पर रखा गया। महिला वर्ग में राधा राठौर, इकरा
खानम, प्रियंका अवस्थी, सोनी पाल, रागिनी कश्यप को प्रथम, द्वितीय, तृतीय,
चतुर्थ, पांचवां स्थान प्रदान किया गया।
जूनियर वर्ग में दिलीप कुमार,
मुनेंद्र कुमार, अखिलेश, अंचल वर्मा, पवन एवं ऋ षभ गुप्ता को क्रमश: प्रथम,
द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पांचवां व छठा स्थान दिया गया। विजेताओं को
पुरस्कार एसडीएम सदर पप्पू गुप्ता ने प्रदान किए। जिला क्रीड़ाधिकारी
अनिमेष सक्सेना, अब्दुल हफीज, शिव नंदन, ओमपाल सिंह, देवेश मिश्रा, सूर्य
प्रकाश सिंह, देवेश सिंह, छोटे भइया आदि मौजूद थे।
उधर, एक फरवरी से छह
फरवरी के मध्य केरल में होने वाली भारोत्तोलन चैंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय
रेफरी की भूमिका के लिए एक बार फिर से पूनम तिवारी को चयनित किया गया है।
उनके चयन से खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कोच पूनम तिवारी ने
बताया कि नेशनल गेम्स का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व समापन
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा किया जाएगा।