फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

119वीं जयंती पर लिया एकता का संकल्प

Wed, 28 Jan 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी मन्नालाल वैद्य की 119 वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर सभी ने उनके सपने के अनुसार भारत की एकता, अखंडता व खुशहाली के लिए संकल्प लिया। इसके बाद जिला अस्पताल व गन्ना नेत्र अस्पताल स्थित महिला अस्पताल में मरीजों को फल का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन


स्वतंत्रता सेनानी मन्नालाल वैद्य स्मारक समिति की ओर से आयोजित जयंती समारोह में स्मारक संस्थान अध्यक्ष रजनीकांत पांडे ने कहा कि देश को जो आजादी मिली है, उसमें स्वतंत्रता सेनानियों की अहम भूमिका रही है। उन्हीं के त्याग, बलिदान का नतीजा है कि सभी खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान, शहर अध्यक्ष शशिभूषण शुक्ल, सुख सागर मिश्र, रामगोपाल दीक्षित, हरिओम त्रिपाठी, संपदानंद मिश्र, सरोजनी मिश्रा, आशीष सिंह, रामेश्वर प्रसाद आदि ने कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके प्रेरक आदर्शों को अपनाने को प्रेरित किया।
विज्ञापन


प्रदेश सचिव अजय सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी वैद्य के साथ स्वतंत्रता आंदोलन के बीते क्षणों पर कई संस्मरण सुनाए। धर्मेंद्र सिंह सोमवंशी, सत्यवीर प्रकाश आर्य, सचिन सिंह, रामशंकर त्रिपाठी ने कहा कि क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों का सपना था कि देश के आजाद होने के बाद समतावादी समाज की स्थापना होगी।
विज्ञापन


शोषणविहीन, जातिविहीन समाज बनेगा, पर अभी यह सपना अधूरा है। इस मौके पर भारत की एकता, अखंडता के लिए
वीर क्रांतिकारी एवं महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। इसके बाद जिला और महिला अस्पताल में मरीजों को फलों का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें