फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: काम की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल, मांगी गई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भूमिगत पाइप लाइन से हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन की लिक्विड नेचुरल गैस (एचपीसीएल एलएनजी) लीकेज में गनीमत रही कि टेस्टिंग के दौरान ही हुई। इससे काम की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों में चर्चा है कि आपूर्ति के समय यदि लीकेज हो जाता तो, बड़े हादसें की आशंका थी। वहीं प्रशासन ने एचपीसीएल की टीम से पाइपलाइन में लीकेज की रिपोर्ट तलब की है। उसी के परीक्षण के बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन

एचपीसीएल की तरफ से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में घरों और औद्योगिक इकाईयों में एलएनजी की पाइपलाइन से आपूर्ति के लिए भूमिगत पाइपलाइन डलवाई जा रही है। तहसील सवायजपुर के मुंडेर से बावन रोड से शहर होते हुए लखनऊ रोड पर बम्हनाखेड़ा तक पाइपलाइन डलवाई गई है। जैसा के एचपीसीएल की टीम ने बताया कि मंगलवार को ही एलएनली की आपूर्ति शुरू की गई थी।
करीब सात घंटे बाद तेज धमाका के साथ पाइपलाइन में शहर में बावन चुंगी के पास एक पेट्रोल पंप के निकट बनाए गए चैंबर में लीकेज हो गया था। जिसे प्रशासन के सहयोग से टीम ने दुरुस्त कर लिया है। वहीं एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि लीकेज से हादसों की आशंका रहती है, हालांकि मंगलवार रात की घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। एचपीसीएल की टीम से ही जांच कराकर रिपोर्ट मांग ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें