स्कूल के वार्षिकोत्सव पर आयोजित प्रश्न मंच
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने तत्काल सवालों का जवाब देकर अपनी प्रतिभा
का परिचय दिया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने तालियों की
गड़गड़ाहट से उनका हौसला बढ़ाया।
बाल विहार मांटेसरी स्कूल, राम जूनियर
हाई स्कूल और तारा एकेडमी के वार्षिकोत्सव के अवसर पर शनिवार को विद्यालय
में प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें राम जूनियर हाई स्कूल,
सरस्वती विद्या मंदिर, श्रीचंद्र पब्लिक स्कूल, महर्षि विवेकानंद ज्ञान
मंदिर के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में राम जूनियर हाई
स्कूल के हर्षित सिंह प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रखर सिंह द्वितीय,
श्रीचंद्र पब्लिक स्कूल के प्रिंस यादव तृतीय स्थान पर रहे। अर्चना, वैभव,
गोपाल, शोभित एवं जाबाज को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा
कार्यक्रम में नर्सरी व प्राइमरी वर्ग में कहानी व प्रेरक प्रसंग
प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें नन्हें मुन्ने विद्यार्थियों ने
प्रेरक प्रसंग सुनाए। जिस सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में
विद्यालय प्रबंधक अतुल अग्रवाल, एससी विथ्रा, रिचा अग्रवाल, रामदत्त
पांडेय, दिवाकर बाजपेई, रामविलास पाल, प्रेम नरायन यादव, कल्पना मिश्रा,
पूनम सक्सेना और रामेंद्र लाल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे।