फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 के पूर्णांक में 91 नंबर के प्रश्न

Wed, 16 Mar 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा में मंगलवार को कक्षा छह का प्रश्नपत्र देख छात्र और टीचर भौचक हो गए। गणित के 50 के पूर्णांक में 91 नंबर के प्रश्न थे। सभी प्रश्न हल करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे प्रधानाध्यापक व प्रबंधक समिति अध्यक्ष की मौजूदगी में स्कूलों में सील पैकेट खोले गए। जब बच्चों को बांटे गए तो वे शोर करने लगे। 50 अंकों वाले गणित के प्रश्न पत्र में नोट करके सबसे ऊपर दर्शाया गया था कि सभी प्रश्न अनिवार्य हैं और कुल 12 प्रश्न बच्चों को करने थे। प्रश्नों व उनके खंडों के सम्मुख नंबर भी लिखे थे। जिनको जोड़कर कुल 91 नंबर के प्रश्न हल करने थे। शिक्षकों ने इस बाबत उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। इनमें से 50 नंबर के ही प्रश्न चयनित कर बच्चों से कराए जाने के निर्देश दे दिए गए।

चयनित कमेटी के चयन के बाद छपते हैं पेपर
हरदोई। अलग अलग कई सेटों में पेपर तैयार किए गए। जिनमें से समिति अध्यक्ष इसे चयनित कर इसकी छपाई करवाता है। उसे खंड शिक्षा अधिकारी को वितरण के लिए भेजने की व्यवस्था करता है।
विज्ञापन


50 फीसदी भी उपस्थिति नहीं
परिषदीय और जूनियर विद्यालयों में 50 फीसदी से भी कम उपस्थिति दिखाई दे रही है। परीक्षा में लिखाना तो दूर शिक्षक पंजीकृत बच्चों की संख्या ही स्कूल में नहीं पूरी कर पा रहे।

परीक्षा का जायजा लेने पहुंचे एडी बेसिक
हरदोई। शासन की ओर से एडी बेसिक महेंद्र सिंह राणा ने जिले में पहुंचकर कई विद्यालयों में हो रही परीक्षा का जायजा लिया। उन्होंने संडीला कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। बालिकाओं के कक्षों में जाकर परीक्षा का हाल देखा। इस मौके पर वार्डन अनुजा दीक्षित व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। इसके अलावा उन्होंने बेहंदर कस्तूरबा विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें