फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे की कंपनी तैयार करेगी मतदाता पहचान पत्र

Tue, 09 Aug 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
र्ईवीएम की सुरक्षा में तैनात जवान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई। लोकसभा चुनाव से लेकर अब तक ऑनलाइन फीड हो चुके जिले के मतदाताओं के पहचान पत्रों को पुणे की कंपनी तैयार करेगी। गोरखपुर जनपद के फोटो पहचान पत्र बनाए जाने के बाद जिले के लगभग 60 हजार से अधिक पहचान पत्र तैयार कराए जाएंगे।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला सहित अन्य कुछ जनपदों के मतदाताओं के  फोटो पहचान पत्र बनवाने का कार्य पुणे की एक कंपनी को दिया है। गोरखपुर के मतदाता पहचान पत्र बनाए जाने का कार्य लगभग पूरा हो गया है। अब इस जिले का ही नंबर है। फोटो पहचान पत्र बनवाए जाने के बाद जिले के निर्वाचन विभाग को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उसके बाद जिला स्तर पर तहसीलों फिर मतदाताओं को वितरित करा दिया जाएंगे।

इस संबंध मेें अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव तक लगभग 100 फीसदी मतदाताओं के पहचान पत्रों को बनवाया जा चुका था जिसके बाद लगभग 60 हजार से अधिक मतदाता ऑनलाइन फीड हो चुके हैं। उनके फोटो पहचान पत्रों को जल्द ही पुणे की कंपनी से तैयार कराकर जिले को उपलबध हो जाएंगे।
विज्ञापन


बंगलूरू के इंजीनियर जल्द चेक करेंगे ईवीएम
हरदोई। तमिलनाडु से जिले मेें लाई गई ईवीएम संगीनों के साए में आईटीआई के स्ट्रांग रूम मेें रखी गई हैं। बंगलूरू के इंजीनियर ईवीएम को चेक करेंगे।
विधानसभा चुनाव 2017 के लिए 85 सौ ईवीएम तमिलनाडु के जनपद रामनाथपुरम और थेनी से आई हैं। अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल ने बताया कि ईवीएम चेक करने के लिए बंगलूरू के इंजीनियर कभी भी जिले में पहुंच सकते हैं। इस बीच यदि जरूरत हुई तो आईटीआई से ईवीएम निकालकर अन्य स्ट्रांग रूम में भी भेजी जा सकती हैं। इंजीनियरों से चेक कराने के बाद ईवीएम को ऑनलाइन फीड कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें