फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पल्स पोलियो रैली निकाली गई

Sun, 22 Feb 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पोलियो के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने और जीरो से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो बूथ तक ले जाने को शनिवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। उधर, पिहानी में यूनीसेफ के तत्वावधान में मदरसे के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाल कर लोगों से बच्चों को बूथ पर लाकर दवा पिलाने की अपील की।
विज्ञापन


रैली में स्कूल के विद्यार्थियाें ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। शनिवार को गांधी भवन से पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को नगर मजिस्ट्रेट लक्ष्मी शंकर सिंह ने रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रविवार से शुरू होने वाले अभियान के प्रथम दिन ज्यादा से ज्यादा बच्चों को पोलियो बूथ पर लाकर उनको दवा की खुराक दी जाए।

रैली गांधी मैदान से चल कर नगर के नुमाइश चौराहा सहित प्रमुख मार्गो ंसे होते हुए वापस गांधी मैदान में समाप्त हुई। इस मौके पर सीएमओ डा. वीके गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डा. अश्वनी कुमार, नगर संसाधन केंद्र के एबीआरसी प्रशांत द्विवेदी, समाज सेवी आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


उधर, पोलियो अभियान को लेकर यूनीसेफ के तत्वावधान में मदरसे के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। मदरसा अहयाउलउलूम के प्रधानाचार्य मौलाना उसमान गनी मजाहिरी ने भी पोलियो जैसी बीमारी से बचने को थोड़ी और सक्रियता दिखाने की जरूरत बताते हुए अल्पसंख्यक मोहल्लों से बच्चों को बूथ तक लाने की नसीहत दी।

मदरसा छात्रों ने इस्लामगंज इलाके में पोलियो जागरूकता रैली निकालते हुए अभियान संबंधी नारे लगाए और पोलिया बूथ तक आने का बच्चों को संदेश दिया। इस दौरान हाफिज सलीमुल्लाह, हाफिज महमूद हाफिज मतीन अंसारी, यूनीसेफ की ओर से सीएमसी नाज फातिमा व हिना ने सक्रिय भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें