फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान का विरोध करने वालों को जनता दंड देगी

विज्ञापन
हरदोई के बरबन में कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा। संवाद न्यू? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। नागरिकता संशोधन कानून अब संविधान का हिस्सा है। इसका विरोध करने वालों को जनता दंड देगी। सवायजपुर तहसील में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने ये बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि जनाधार खो चुके दल अल्पसंख्यकों को भाजपा के खिलाफ भड़काकर वोट बैंक के लिए गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन

सवायजपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बरबन में पूर्व सांसद राघवेंद्र सिंह की ओर से आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता में उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर उपद्रव करने वालों को कुछ राजनीतिक दल संरक्षण दे रहे हैं। उपद्रवियों को पेंशन देने की घोषणा की जा रही है।
कानूनी मदद के लिए नि:शुल्क अधिवक्ता देने की पेशकश भी की जा रही है। कुछ जनप्रतिनिधियों को अपने वक्तव्य पर भी संयम नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस जैसे राजनीतिक दल जनाधार खो चुके हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि सीएए को लेकर विभिन्न संप्रदाय के लोगों में गलत प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएए सालों से अधिकारों से वंचित लोगों को अधिकार देने का एक्ट है। प्रदर्शन के नाम पर उपद्रव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

धारा-370 हटी, लेकिन घाटी में शांति रही। अयोध्या मामले पर फैसला आने के बाद भी शांतिपूर्ण माहौल रहा। इसके चलते कुछ लोग सकते में हैं और अब सीएए को लेकर भ्रम फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें