फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 51 करोड़ से जनप्रतिनिधि कराएंगे विकास कार्य, मांगे गए प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विधायक निधि में मिले रुपयों में से करीब 51.82 करोड़ रुपये खाते में उपलब्ध हैं। जनप्रतिनिधियों से काम कराने के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। जनप्रतिनिधियों की तरफ से मिलने वाले प्रस्तावों पर परीक्षण और स्वीकृति की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

विधायकों को अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास और निर्माण के साथ ही लाइट लगवाने और ओपन जिम की स्थापना आदि के काम कराने के लिए निधि में एक साल में पांच करोड़ रुपये की दो किस्तें मिलती हैं। वैसे अभी चालू वित्तीय वर्ष में विधायक निधि की किस्त जारी नहीं हुई है लेकिन वित्तीय वर्ष 2025-26 तक मिले रुपयों में से आठ सदस्य विधानसभा और एक सदस्य विधान परिषद की विधायक निधि के करीब 51.82 करोड़ रुपये जनपद स्तर पर खाते में उपलब्ध हैं। उपलब्ध रुपयों से काम कराने के लिए विधायकों से प्रस्ताव मांगे गए हैं ताकि उनके माध्यम से कार्यों को कराया जा सके।
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की तरफ से मांगे गए प्रस्ताव पर अभी तक एमएलसी अशोक अग्रवाल, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, सदर विधायक नितिन अग्रवाल, सांडी विधायक प्रभाष कुमार, बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा, शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी, संडीला विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने प्रस्ताव उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन


-
विधायक निधि से खाते में उपलब्ध रुपयों पर एक नजर :
. 1,67,67,000 रुपये एमएलसी अशोक अग्रवाल।
. 5,51,04,789 रुपये सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू।
. 5,26,60,603 रुपये शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी।
. 4,48,11,946 रुपये सदर विधायक नितिन अग्रवाल।
. 1,65,73,100 रुपये गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश।
. 8,58,15,818 रुपये सांडी विधायक प्रभाष कुमार।
.15,63,67,656 रुपये बिलग्राम-मल्लावां विधायक आशीष कुमार सिंह आशू।
. 5,22,99,665 रुपये बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा।
. 3,77,75,600 रुपये संडीला विधायक अलका सिंह अर्कवंशी।
-
जनप्रतिनिधियों के खातों में साल 2025-26 में मिले विधायक निधि के रुपये अवशेष हैं। इसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी गई है। सभी जनप्रतिनिधियों से कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। जनप्रतिनिधियों ने जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को प्रस्ताव उपलब्ध कराने भी शुरू करा दिए हैं। प्रस्तावों का परीक्षण कराते हुए स्वीकृति की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है। -अशोक कुमार मौर्य, नोडल अधिकारी, विधायक निधि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें