फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मरम्मत के साथ छंटाई ने बढ़ाई दिक्कत, दो उपकेंद्रों में चार घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
पेड़ों की छंटाई के बाद विद्युत तारों को सही करता कर्मचारी।
विज्ञापन
हरदोई। मन्नापुरवा स्थित 132 केवी हरदोई उपकेंद्र से जुड़े 33 केवी फीडरों की मरम्मत के दौरान बिजली आपूर्ति ठप होने से शहरवासियों को रविवार को दोहरी परेशानी झेलनी पड़ी। मरम्मत कार्य के कारण पहले से तय बिजली कटौती के बीच अचानक पेड़ों की छंटाई भी शुरू कर दी गई, जिससे सिटी और कोयल बाग कॉलोनी उपकेंद्रों की आपूर्ति सामान्य से दो घंटे अधिक देर तक बाधित रही।
विज्ञापन

दरअसल, हाल ही में आई आंधी और बारिश के कारण 132 केवी उपकेंद्र से निकलीं 33 केवी लाइनों में फॉल्ट आ गया था। इससे कई फीडरों के आइसोलेटर, जॉइंट और क्लैंप क्षतिग्रस्त हो गए थे। इनकी मरम्मत के लिए रविवार सुबह सात से साढ़े आठ बजे तक बिजली बंद रखने की योजना थी, लेकिन काम समय से पूरा नहीं हो सका और आपूर्ति करीब पौने 9 बजे तक ही बहाल की जा सकी।
इस बीच, गुरगुज्जा, सांडी रोड, सुरसा, सांडी, तत्यौरा, बिलग्राम, हरियावां और इंडस्ट्रियल क्षेत्र के उपकेंद्रों की सप्लाई बहाल कर दी गई, लेकिन सिटी और कोयल बाग उपकेंद्रों पर लाइन पर झुके पेड़ों की छंटाई शुरू कर दी गई, जिससे इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति और देर से शुरू हो सकी।
विज्ञापन

छंटाई का काम दोपहर साढ़े 12 बजे तक चला। इसी दौरान महात्मा गांधी रोड पर एक तार टूट गया, जिससे उपभोक्ताओं को करीब 1 बजे के बाद ही बिजली मिल सकी। अवर अभियंता कुलदीप शिवहरे ने बताया कि पेड़ों की छंटाई और लोकल फॉल्ट के कारण दो उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित रही, जिसे कार्य पूरा होने के बाद सुचारू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें