एसडीएम प्रेम प्रकाश तिवारी ने कोटेदारों की बैठक में
कहा कि अंत्योदय बीपीएल कार्ड धारक को राशन न मिलने की शिकायत पर संबंधित
कोटेदार पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि गोदाम प्रभारियों को प्रतिदिन
स्टाक सत्यापन का ब्योरा देना जरूरी होगा।
वह सोमवार को तहसील में खाद्य
सुरक्षा के सर्वेक्षण कार्य प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। एसडीएम ने
कोटेदारों से राशन वितरण के समय के बाबत जानकारी ली तथा 10 से 5 बजे तक हर
दशा में राशन तेल वितरण के निर्देश दिए। कहा कि समयबद्ध वितरण के लिए वे
स्वयं भ्रमण करेंगे।
खाद्य सुरक्षा योजना के सर्वेक्षण के बाबत भी आने वाली
समस्याओं पर चर्चा की, जिसमें कोटेदारों ने बताया कि गलत नाम पता वाले
पहचान पत्रों की समस्या है। किसी परिवार में महिला न होने पर भी समस्या आ
रही है, इस पर एसडीएम ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
नगर के कोटेदार
मंगतराम, जगदीश आदि ने बताया कि मिड-डे मील योजना के राशन में वितरण से
लेकर लोडिंग अनलोडिंग का भुगतान उन्हें कई माह से नहीं मिला है। एसडीएम ने
गोदाम प्रभारियों को निर्देशित किया कि राशन उठान का पूरा ब्योरा उनके
कार्यालय में प्रतिदिन दिया जाए।