फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर ऑफ लाइन राशन वितरण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-01- कलक्ट्रेट में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक में बोलतीं प्रदेश उपाध्यक्ष रीता सिंह। संवाद
विज्ञापन

- महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन वितरण में आ रही समस्याओं के निस्तारण के लिए सोमवार को कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। कलक्ट्रेट में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले कार्यकर्ताओं ऑफ लाइन वितरण कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेहरा प्रमाणीकरण के स्थान पर अंगूठे की छाप लगाकर वितरण कराए जाने के लिए ज्ञापन दिया।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता सिंह ने कहा कि राशन वितरण के दौरान लाभार्थियों का सत्यापन करने में काफी दिक्कत आ रही है। मोबाइल से चेहरा प्रमाणीकरण करना होता है। कई बार फोटो लेनी होती है, इसके बावजूद तमाम लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणित नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लाभार्थी तो ऐसे हैं जिनका फोटो ही प्रमाणित नहीं हो रहा है। पूरे माह में 20 से 25 लाभार्थी ही प्रमाणित हो पाते हैं। ऐसे में केंद्रों पर अंगूठे की छाप लेने वाली मशीन दी जाए और तब तक के लिए राशन वितरण की ऑफ लाइन व्यवस्था की जाए। कार्यकर्ताओं को 5-जी मोबाइल, कार्य के अनुरूप मानदेय में वृद्धि कर 10 हजार प्रतिमाह देने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया। इस मौके पर ममता, सरला, रुबी, रेखा और पूजा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें