फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने किसानों और छात्रों को ठगा: हरिनाम

विज्ञापन
फोटो-19- संडीला में आश्रम पर बैठक करते युवजन सभा जिलाध्यक्ष हरिनाम सिंह व मौजूद कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला में युवजन सभा के जिलाध्यक्ष हरिनाम यादव ने गुरुवार को संडीला समेत बालामऊ विधानसभा में प्रताप नगर चौराहा, बेनीगंज, बहादुर पट्टी और मलहपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान जिला कमेटी और विधानसभा कमेटी के गठन को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

संडीला के रूपन खेड़ा गांव के आश्रम और नगर में सभासद लताफत अली के टिंबर में बैठक को संबोधित कर जिलाध्यक्ष हरिनाम यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों और छात्रों को ठगने का काम किया। जल्द ही छात्रों की फीस माफी को लेकर पार्टी आंदोलन चलाएगी।
सभासद लताफत अली और सैयद हसनैन ने कहा कि 2022 में सपा सूबे में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इस मौके पर मनीष कुमार वर्मा, आशीष त्रिपाठी, जिला सचिव विशाल अर्कवंशी, कौशल यादव, प्रवीण, मोहम्मद तालिब, करन सिंह, अरमान अली अंसारीच व मोहम्मद आतिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें