फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के टोकने पर भड़के वकील, हंगामा

Sat, 01 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
डीएम कार्यालय के बाहर पुतला जलाते अधिवक्ता। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। लॉ कमीशन की सिफारिशों के विरोध में शुक्रवार को हड़ताल पर रहे अधिवक्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करने के साथ पटाखे फोड़े। चेंबर से निकल कर डीएम ने अधिवक्ताओं से धारा 144 लगी होने की बात कही। इस पर वकील भड़क गए। डीएम को ज्ञापन देने के बाद वकीलों ने आमसभा की बैठक बुलाकर डीएम पर अभद्रता करने, जेल भेजने की धमकी देने सहित कई आरोप लगाकर शनिवार को न्यायिक कार्य और डीएम कोर्ट के बेमियादी बहिष्कार की घोषणा कर दी। अधिवक्ताओं ने डीएम का तबादला करने की भी मांग मुख्यमंत्री से की है। 
विज्ञापन


लॉ कमीशन में संशोधन के प्रस्ताव के विरोध में बार काउंसिल आफ इंडिया ने शुक्रवार को वकीलों से हड़ताल का आह्वान किया था। दोपहर करीब 12:50 बजे बार संघ अध्यक्ष विजय प्रताप द्विवेदी और महामंत्री परम प्रकाश अग्निहोत्री की अगुवाई में अधिवक्ता जुलूस की शक्ल में डीएम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। वकीलों ने कार्यालय के गेट के पास लॉ कमीशन चेयरमैन बीएस चौहान का पुतला फूंका। पुतले में पटाखे लगे थे।

पटाखों की आवाज सुनकर डीएम विवेक वार्ष्णेय अपने कार्यालय के बाहर निकले। बार अध्यक्ष ने साथियों से पटाखे न फोड़ने की अपील की। बार अध्यक्ष और महामंत्री ज्ञापन देकर डीएम से बात कर रहे थे, इसी बीच दोबारा पटाखा फूटा। इस पर डीएम ने बार अध्यक्ष से इस तरह प्रदर्शन करने व अनुमति के बार में जवाब तलब किया है। इस पर अधिवक्ता भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। अध्यक्ष, महामंत्री ने जैसे-तैसे साथियों को शांत कराया।
विज्ञापन


बाहर निकलकर कुछ वकीलों ने डीएम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बार एसोसिएशन ने आनन फानन बैठक बुलाई। बैठक में ज्ञापन में प्रधानमंत्री का नाम देखकर डीएम के भड़कने, अभद्रता करने और जेल भेजने की धमकी देने के आरोप लगाए गए। बैठक में तबादला होने से तक डीएम कोर्ट का बहिष्कार करने का प्रस्ताव पारित किया। बार एसोसिएशन ने प्रस्ताव की कापी बार कौंसिल इंडिया, बार कौंसिल यूपी, प्रधानमंत्री, राज्यपाल , मुख्यमंत्री, केंद्रीय कानून मंत्री, जिला न्यायाधीश के साथ डीएम को भी भेजी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें