फोटो 12 : क्षेत्र पंचायत हरपालपुर की बैठक में बोलते ब्लॉक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप व मौजूद अन्य। स
हरपालपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए बीडीसी सदस्यों से प्रस्ताव मांगे गए। शनिवार को ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि सदस्यों ने की।
सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायतीराज व्यवस्था में प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी के सहयोग से ही गांवों का सर्वांगीण विकास संभव है। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव व सुझाव मांगे गए हैं। बीडीओ अशोक दुबे ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़ी, जिसकी सदस्यों ने पुष्टि की। मनरेगा, राज्य वित्त आयोग, 15वां वित्त आयोग, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना, कन्या सुमंगल योजना आदि पर चर्चा की।
सचिवों से शासन की मंशा के अनुसार काम करने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त खंड विकास अधिकारी संजय दोहरे, एपीओ रोमेश कुमार, एडीओ पंचायत रामनरेश सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिमोहन सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद पांडेय, बीईओ उदयभान सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो 12 : क्षेत्र पंचायत हरपालपुर की बैठक में बोलते ब्लॉक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप व मौजूद अन्य। स