समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने सोमवार को
सीएसएन महाविद्यालय के बाहर छात्र सहायता कैंप लगा छात्र-छात्राओं की
समस्याएं सुनीं और प्राचार्य से मिलकर उन समस्याआें का निस्तारण कराने का
भरोसा विद्यार्थियों को दिया।
छात्रसभा जिलाध्यक्ष रहमत अली एवं
छात्रसभा महासचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में सीएसएन कालेज गेट
के सामने कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कालेज की कई
समस्याएं बताईं। प्रवेश को लेकर अधिकांश समस्याएं सामने आईं। शमीम, अशफाक,
राजेंद्र, रवि, देवेश, रागिनी, प्रियंका, शोभना, नाजिश आदि के आवेदन संबंधी
कुछ त्रुटियां थी, जिससे उनका प्रवेश नहीं हो पा रहा था।
जिसके बाद उनकी
समस्याओं को सुनकर प्राचार्य से पदाधिकारी मिले और आवेदनों की त्रुटियों को
दूर करवाया। जिला महासचिव ने बताया कि कैंप में छात्रों की सुविधा के लिए
मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। बताया कि कैंप का आयोजन लगातार जारी है।
इस मौके पर दीपक गुप्ता, शुभम श्रीवास्तव, वरुण आदि मौजूद थेे।