फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांडी-शाहाबाद मार्ग की दशा सुधारने को 74 करोड़ रुपये की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सांडी कस्बे को शाहाबाद से जोड़ने वाली सड़क की दशा खराब है। विभागीय अभियंताओं ने सड़क पर आवागमन जारी रखने के लिए प्राथमिक तौर पर मरम्मत भी कराई, लेकिन इस पर वृहद मरम्मत की जरूरत है।
विज्ञापन

सांडी-शाहाबाद मार्ग लोक निर्माण विभाग खंड-1 के अधीन आता है। 38 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर सड़क के दोनों ओर लगभग एक सैकड़ा गांव हैं। विभागीय श्रेणी में यह मार्ग ओडीआर यानी अन्य जिला मार्ग है। इस सड़क की स्थिति जगदीशपुर चौराहा से शाहाबाद तक अधिक खराब है। जगह-जगह गड्ढों के कारण आवागमन भी मुश्किल है। आवागमन बंद न हो, इसके लिए विभागीय अभियंता मामूली मरम्मत का कार्य कराते रहते हैं, लेकिन इस सड़क पर वृहद मरम्मत की जरूरत है। बिल्हौर-कटरा मार्ग से सीधे लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग जोड़ने में भी सांडी-शाहाबाद मार्ग की जरूरत पड़ती है। भारी वाहनों का आवागमन भी इस मार्ग पर बड़े पैमाने पर होता है, लेकिन फिर भी सड़क की दशा खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें