फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 घंटे ठप रही कस्बे की विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मन्नापुरवा उपकेंद्र में खराबी आने के कारण गुरुवार तड़के चार बजे से ही पूरे नगर व आसपास क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस कारण लोगों को पानी के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

बिलग्राम नगर व आसपास क्षेत्र की आपूर्ति गुरुवार तड़के चार बजे से बाधित हो गई। सुबह बाधित हुई आपूर्ति काफी देर तक बहाल नहीं हुई तो लोगों ने उपकेंद्र से जानकारी की। पता चला कि हरदोई स्थित मन्नापुरवा मेन पावर हाउस में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है। इंतजार करते-करते दोपहर हो गई। लगभग दस घंटे बाद दोपहर 2 बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। इधर, सुबह आपूर्ति न मिलने पर लगभग 50 हजार की आबादी प्रभावित रही। लोगों को जरूरत के लिए पानी जुटाने में खासी परेशानी हुई। सबसे ज्यादा दिक्कत मोहल्ला खतराना व बजरिया समेत उन मोहल्ले के लोगों को हुई, जहां ऊंचाई पर बसे होने के चलते मोटर से पानी की आपूर्ति की जाती है। जेई मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मन्नापुरवा पावर हाउस में खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। समस्या दूर करने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें