अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित श्री
अतुल माहेश्वरी स्कालरशिप परीक्षा-2014 का परिणाम घोषित कर दिया गया।
जिसमें जिले के 819 परीक्षार्थियों में से तीन ने बाजी मारी। परीक्षा
परिणाम घोषित होने की भनक लगते ही चयन विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़
गई।
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा छात्र/छात्राओं को उनके भविष्य को
उज्जवल बनाने में सहयोग करने के लिए श्री अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना
के तहत बीते साल 2 नवंबर को नगर के वेणी माधव विद्या पीठ इंटर कालेज व राम
जूनियर हाईस्कूल में स्कालरशिप परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें जिले के
कुल 819 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था।
जिसमें हाईस्कूल के 211 व इंटर के
418 और स्नातक वर्ग के 190 परीक्षार्थी शामिल थे। परीक्षाओं को उत्तर
पुस्तिकाएं चेक होने के बाद शनिवार को राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा मेें
225 होनहारों का चयन कर लिया गया है। शनिवार को जारी सूची में जिले के तीन
विद्यार्थी चयनित सूची में शामिल रहे।
जिनमें आरआर इंटर कालेज के कक्षा 10
का छात्र प्रियांशु गौतम, एसडीएलवीएसएचएसएस ईश्वरपुर सांई (मल्लावां) का
कक्षा 12 का छात्र सूरज सिंह व रफी अहमद किदवई इंटर कालेज का कक्षा 12 का
छात्र विश्वदीपक यादव शामिल है। परीक्षा परिणाम की भनक लगते ही अव्वल आए
विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
परिजन व गुरुजनों ने उन्हें बधाई
दी। ज्ञात हो कि इस परीक्षा में पास चयनित विद्यार्थियों में कक्षा 9-10 के
विद्यार्थियों को 6500 रुपये, 11-12 के विद्यार्थियों को 7500 रुपये व
स्नातक वर्ग के विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की
जाएगी।
कक्षा 10, 12 व स्नातक तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को एक वर्ष के
लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। 9वीं,11वीं के विद्यार्थियों को दो वर्ष तक
छात्रवृत्ति मिलेगी, पर उन्हें इस दौरान परीक्षा में कम से कम 55 प्रतिशत
अंक लाने होंगे। वहीं बीए प्रथम वर्ष के छात्रों को तीन वर्ष तक
छात्रवृत्ति मिलेगी। उन्हें भी दो वर्षों में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक लाने
होंगे।