फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने दी जरूरतमंदों को राहत

विज्ञापन
फोटो-7-कांग्रेस कार्यालय में जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण करते जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह व अन्? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को कंबलों देकर राहत प्रदान की। पदाधिकारियों ने उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए उन्हें सकारात्मक, रचनात्मक व संघर्षशील राजनीति का प्रणेता बताया।
विज्ञापन

राजीव भवन में मंगलवार को कंबल वितरण के दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज ने कहा कि आज भी प्रियंका गांधी करोड़ों देशवासियों के भरोसे का प्रतीक हैं। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को नई पहचान दी है। शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि उनके क्रांतिकारी नेतृत्व में कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता आम जनमानस की सेवा के लिए संकल्पित है।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रेम प्रकाश वर्मा, नेतम भारतीय, शशिबाला वर्मा, दीपेंद्र सिंह, महताब अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें