फोटो-43- कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते जूनियर इंजीनियर संगठन के पदाधिकारी व मौजूद सदस्य?
- फोटो : HARDOI
हरदोई के सांडी रोड स्थित कार्यालय में शुक्रवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उप्र की बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि संगठन के केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवीर रहे। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग के निजीकरण मामले में अधिकारी और कर्मचारी एकजुट होकर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।
केंद्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के प्रस्ताव को तत्काल निरस्त करें। अवर अभियंता के एसीपी व्यवस्था में विद्यमान नॉन फंक्शनल ग्रेड पे रुपये 4800 एवं अन्य को विलुप्त किया जाए। उप्र पॉवर कॉरपोरेशन की लिमिटेड सहित सभी निगमों में अवर अभियंता से सहायक अभियंता पद पर प्रोन्नति हेतु पात्रता अवधि सात वर्ष की जाए।
साथ ही संगठन की अन्य 17 लंबित मांगों पर भी सरकार द्वारा प्रभावी निर्णय लिया जाए। इस मौके पर लखनऊ शाखा के अध्यक्ष कैलाश सिंह यादव, जिलाध्यक्ष हरदोई दीपक कुमार जायसवाल, सचिव रजनीकांत रावत, प्रचार सचिव दिनेश यादव, किशन पाल, वीरेंद्र कुमार, दयानंद शर्मा, सर्वेश कुमार, सोमपाल, विजय कुमार, अभिषेक यादव, सुरेश कुमार विश्वकर्मा, महेंद्र कुमार पॉलीवाल, सौरभ अवस्थी, आलोक रावत व विजय कुमार आदि मौजूद रहे।