फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कंटेनर में पीछे से टकराई प्राइवेट बस, चालक की मौत, 12 घायल

विज्ञापन
फोटो-15- लखनऊ रोड पर कंटेनर की टक्कर से क्षतिग्रस्त बस को देखते लोग। संवाद
विज्ञापन
कछौना। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के कटियामऊ मोड़ पर मंगलवार सुबह प्राइवेट बस कंटेनर में पीछे से टकरा गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चालक समेत 13 लोग घायल हो गए। इन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना ले जाया गया। यहां चालक को मृत घोषित कर दिया गया। तीन घायलों को हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। चालक कंटेनर मौके पर छोड़ भाग निकला।
विज्ञापन

मूलरूप से माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जूरा निवासी राजू उर्फ गोपाल (45) शहर के आजादनगर में रहते थे। वह हरदोई-लखनऊ मार्ग पर प्राइवेट बस चलाते थे। मंगलवार सुबह बस में सवारियां लेकर लखनऊ जा रहे थे। बस में करीब 35 सवारियां बैठी थीं। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के कटियामऊ मोड़ के पास एक कंटेनर औद्योगिक क्षेत्र के लिए मुड़ रहा था। इस दौरान प्राइवेट बस कंटेनर में जा घुसी। बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगाें ने सवारियों को बाहर निकाला। सीओ बघौली प्रवीण यादव और थानाध्यक्ष अमित सिंह मौके पर पहुंचे।
हादसे में चालक राजू समेत कोतवाली क्षेत्र के समसपुर निवासी मुकेश (36), बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम वीर निवासी पवन (25) और उनकी मां मालती (60), बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवा निवासी बालकराम (65), टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम रावल निवासी अख्तर (60), माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बघौड़ा निवासी मनीराम (45), माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तेरवा निवासी कुसुमा (45), बघौली कस्बा निवासी ममता (48), कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मवई निवासी अवधेश (46), कोतवाली क्षेत्र के इस्तालनगर निवासी कैसर बानो (40), बघौली थाना क्षेत्र के बीकापुर निवासी बबलू (23) और बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मवई निवासी मोहित (34) घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने चालक राजू को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कंटेनर कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

फोटो-15- लखनऊ रोड पर कंटेनर की टक्कर से क्षतिग्रस्त बस को देखते लोग। संवाद

फोटो-15- लखनऊ रोड पर कंटेनर की टक्कर से क्षतिग्रस्त बस को देखते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें