फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हाईवे को कौढ़ा स्टेशन से जोड़ने वाली सड़क होगी चौड़ी, 2.21 करोड़ का प्रस्ताव

विज्ञापन
फोटो-22-अभी ऐसी है कौंढ़ा स्टेशन जाने वाली सड़क की दशा। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। कौढ़ा रेलवे स्टेशन को लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली सड़क को चौड़ा किया जाएगा। साढ़े तीन मीटर चौड़ी इस सड़क को सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। कौढ़ा रेलवे स्टेशन से प्रस्तावित मालगाड़ियों में माल की लोडिंग और अनलोडिंग के मद्देनजर सड़क चौड़ी करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन

हरदोई रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ियों में लोडिंग व अनलोडिंग का काम होता है। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन को विस्तार दिए जाने का काम चल रहा है। ऐसे में कौढ़ा रेलवे स्टेशन से माल लोड और अनलोड करने का निर्णय रेलवे अधिकारी पूर्व में ले चुके हैं। इस कारण कौढ़ा रेलवे स्टेशन को लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली सड़क को चौड़ा करने की जरूरत है।
जिला उद्योग बंधु की बैठक में इसकी जरूरत हरियावां चीनी मिल के यूनिट हेड प्रदीप त्यागी ने बताई थी। दरअसल, जब माल की लोडिंग और अनलोडिंग होगी तो भारी वाहनों का आवागमन कौढ़ा स्टेशन तक होगा। लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग से कौढ़ा रेलवे स्टेशन की दूरी साढ़े छह सौ मीटर है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुनय झा ने सड़क चौड़ी किए जाने की आवश्यकता पर सहमति देते हुए चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के खंड एक के अधिशासी अभियंता को दिए थे। इसी क्रम में 2,29,21,000 रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। शासन से मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।


सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। 2.21 करोड़ रुपये से सड़क चौड़ी करने का प्रस्ताव है। शासन से मंजूरी मिलने पर कार्य शुरू कराया जाएगा। -मनिंदर सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग खंड-1
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें