फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमजन से जुड़े काम और सरकारी भूमि को कब्जामुक्त रखना प्राथमिकता : डीएम

विज्ञापन
फोटो-07- पत्रकार वार्ता करते नवागंतुक जिलाधिकारी राहुल पांडेय। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। जिले में 100वें जिलाधिकारी के रूप में कामकाज संभालने वाले साल 2014 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल पांडेय ने कहा कि आमजन से जुड़े काम और सरकारी भूमि को कब्जामुक्त रखना प्राथमिकता में रहेगा।
विज्ञापन

डीएम ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के कामों को समय और पारदर्शिता से कराया जाएगा। काम समयबद्ध कराया जाना प्राथमिकता रहेगी। सभी कार्यक्रम और योजनाओं का लाभ पात्रों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाएगा। जन-जन तक योजना और कार्यक्रमों को पहुंचाया जाएगा। चुनाव की प्रक्रिया पूरी शुचिता से पूरी कराने का प्रयास रहेगा। चुनाव संवेदनशील मामला होता है इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने के अभियान को गति दी जाएगी। सरकारी भूमि कब्जा करने वालों पर भूमाफिया की कार्रवाई होगी। मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्था, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और बिजली कटौती की समस्या के समाधान के लिए काम कराए जाएंगे। सभी को सही नीयत और सहभागिता से काम करना चाहिए। कहा कि अधिकारियों से टीम भावना से काम कराया जाएगा और जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों में पात्रों को लाभान्वित और समय से लक्ष्य पूर्ति पर विशेष जोर रहेगा। इस मौके पर एडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें