फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में आलू की कीमत बढ़ी, खोदाई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। बाजार में सब्जियों के राजा आलू की कीमत बढ़ने से किसानों ने खेतों में खड़ी आलू फसल की खुदाई तेज कर दी है। वहीं शीतगृहों में भंडारण के लिए आलू की आवक शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कटियारी क्षेत्र में इस वर्ष किसानों ने करीब एक हजार हेक्टेयर रकबे में आलू की पक्की फसल तैयार की है, जिसमें करीब डेढ़ लाख क्विंटल आलू उत्पादन का अनुमान है।
पूरे इलाके में आलू भंडारण के लिए दो कोल्ड स्टोरेज हरपालपुर व जिलगांव में हैं। जिनकी एक-एक लाख बोरा भंडारण की क्षमता है। हरपालपुर में शीतगृह के निदेशक विवेक मिश्र के मुताबिक, अब तक करीब दो हजार बोरा आलू का भंडारण किया जा चुका है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कुछ किसान सांडी व फर्रुखाबाद कोल्ड स्टोरेज में भंडारण के लिए ले जाते हैं। होली का त्योहार निकट व कोल्ड में भंडारण शुरू होने से बाजार में आलू की कीमत 550 से 700 रुपये प्रति बोरा हो गई है।
इस वर्ष क्षेत्र में बाढ़ व बेमौसम बारिश से बुवाई के वक्त काफी आलू खेत में सड़ जाने से किसानों ने दोबारा आलू की बुवाई की थी, जिससे आलू की फसल तैयार करने में लागत बढ़ गई।
बाजार में आलू की कीमत बढ़ने के आसार हैं। टिलियापुर के आलू काश्तकार संजीव अग्निहोत्री ने बताया कि आलू की कीमत बढ़ने से बुवाई के समय हुए घाटे की भरपाई की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें