फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रोडवेज से रिटायर 58 बसों को जिले के 13 रूटों पर दौड़ाने की तैयारी

विज्ञापन
फोटो-22- रोडवेज बस स्टेशन पर खड़ी बस। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। यात्रियों को राहत देने के लिए परिवहन निगम ने नई पहल की है। आठ लाख किलोमीटर का सफर पूरा करने के कारण हटाई गईं रोडवेज बसों को फिर से सड़क पर उतारा जाएगा। यह बसें जनपद के अंदरूनी रास्तों (इंटरनल रोड्स) पर सफर करेंगी। हरदोई जनपद में रिटायर की गईं 58 बसों को 13 रूटों पर चलाए जाने की तैयारी कर ली गई है। मुख्यमंत्री जनता सेवा के तहत यह बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

जनपद मेें बड़ी संख्या में ऐसे रूट हैं, जिन पर रोडवेज बसें नहीं चल रही हैं। इन मार्गाें पर सफर करने के लिए यात्रियों को प्राइवेट और डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। अब इन रूटों पर रोडवेज की बसें दौड़ती नजर आएंगी। आठ लाख किलोमीटर का सफर पूरी कर चुकी बसें जनपद मेें अधिकतम 100 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। अंतिम फेरे के साथ बस का ठहराव संबंधित गांव में ही होगा। इन बसों का किराया भी कम होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार ने बताया कि 13 रूटों पर 58 बसें चलाई जाएंगी। बसों को चलाने के लिए रूट तय कर निगम के उच्चाधिकारियों को भेजे गए हैं। अनुमति मिलते ही सेवा शुरू कर दी जाएगी।

चालक व परिचालकों को किया जाएगा प्रोत्साहित
जनता सेवा बस को चलाने वाले चालक व परिचालकों को प्राेत्साहन राशि भी दी जाएगी। जानकारी के अनुसार चालक व परिचालक लक्ष्य से अधिक आय प्राप्त करते हैं तो लक्षित आय से अधिक आय का 25 प्रतिशत नकद भुगतान प्रतिदिन के आधार पर दिया जाएगा। इसके अलावा 22 दिन की ड्यूटी में चार हजार किमी. चलाने पर 3000 रुपये प्रोत्साहन राशि और 24 दिन की ड्यूटी में पांच हजार किमी. चलाने पर मासिक पांच हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें