फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परियल निवासी गर्भवती की सोमवार रात प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी ले जाते समय मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम परियल निवासी राजकुमार खेती करता है। पांच वर्ष पहले उसकी शादी कासगंज निवासी उमा उर्फ शिवानी (25) के साथ हुई थी। राजकुमार के मुताबिक उमा गर्भवती थी। सोमवार की देर शाम अचानक प्रसव पीड़ा होने पर उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन टेंपो से उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद जा रहे थे। रास्ते में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर स्थित हरियाली बाजार के निकट उमा की मौत हो गई। इस पर परिजन शव लेकर घर चले गए। देर रात पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने घटना को लेकर संदेह जाहिर करते हुए सूचना पुलिस को दी। शाहाबाद कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि उमा गर्भवती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें