फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, डॉक्टर न आने पर परिजन ले गए प्राइवेट अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जनपद के मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो रहा है। चिकित्सकों की मनमानी के चलते गर्भवती महिलाओं का प्रसव तक समय रहते नहीं कराया जाता है। प्रसव पीड़ा से तड़पती एक महिला मंगलवार को सवा घंटे तक चिकित्सक के आने का इंतजार करती रही। चिकित्सक के न मिलने पर परिजन सवा घंटे बाद उन्हें निजी अस्पताल लेकर चले गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवेगंज निवासी पुलकित शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी आरोही को प्रसव पीड़ा होने पर सुबह पौने नौ बजे मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी पत्नी की हालत नाजुक थी और उन्हें तत्काल इलाज की आवश्यकता थी। पुलकित के अनुसार, उनकी पत्नी का ऑपरेशन होना था। अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने प्राथमिक उपचार शुरू किया लेकिन ऑपरेशन करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक के आने का इंतजार किया जा रहा था। चिकित्सक को फोन करने के बाद भी वह 10 बजे तक नहीं आईं। आरोप है कि स्टाफ ने कई बार फोन किया तो भी चिकित्सक नहीं पहुंचीं। सवा दस बजे तक जब विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं आईं तो वह अपनी पत्नी को निजी अस्पताल लेकर चले गए।



स्टाफ ने बताया कि परिजन महिला को लेकर स्वयं चले गए थे। चिकित्सक को साढ़े नौ बजे तक अस्पताल पहुंच जाना चाहिए था। जांच कराएंगे अगर वह समय से नहीं आईं हैं तो उनसे स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। -डॉ. जेबी गोगोई, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें