फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गर्भवती के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बेटे ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पुष्टाहार कार्ड बनवाने गई गर्भवती के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पुत्र ने दुष्कर्म किया। देहात कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह पांच माह की गर्भवती है। 14 सितंबर की शाम पांच बजे गांव की ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर पुष्टाहार कार्ड बनवाने गई थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पुत्र शैलेंद्र मौके पर मिला। उससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बारे में पूछने पर शैलेंद्र ने घर के अंदर बुला लिया।
आरोप है कि कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। काफी देर तक गुहार लगाने के बाद शैलेंद्र ने उसे छोड़ा। बाहर आने पर गर्भवती ने अपने पति को एक व्यक्ति के मोबाइल से फोन किया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें