फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दिल्ली में उपचार के दौरान गर्भवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपामऊ। दिल्ली में उपचार के दौरान गर्भवती की मौत हो गई। मायके पक्ष के लेागों ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दे दी। शव गांव आते ही पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के पीलवानखेड़ा निवासी सलमान का निकाह तीन वर्ष पहले मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के सरफदीपुर निवासी शबनम (26) के साथ हुआ था। सलमान अपनी पत्नी शबनम के साथ नोएडा सेक्टर 39 में किराये के कमरे में रहता था। और एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। शबनम के डेढ़ वर्ष का एक पुत्र है ओर वह पांच माह की गर्भवती थी। सोमवार रात दस बजे अचानक शबनम की हालत बिगड़ गई तो उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी शबनम के मायके वालों को दी गई। मंगलवार सुबह शबनम की मौत हो गई। सलमान शव लेकर पीलवानखेड़ा आया तो मृतका के चाचा शौकत अली ने पति पर गंभीर आरोप लगाए। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें