फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: महिला चिकित्सालय में प्रसूता की इलाज के दौरान मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
फोटो-21- रीता। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महिला चिकित्सालय में रविवार सुबह प्रसूता की इलाज के दौरान मौत हो गई। पति ने चिकित्सक पर इलाज मेें लापरवाही का आरोप लगाया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव रविवार दोपहर गांव ले गए।
विज्ञापन

सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ौरा गांव निवासी गौरव सिंह भदौरिया प्राइवेट परिचालक हैं। गौरव के मुताबिक उनकी पत्नी रीता सिंह (27) को शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। रीता को जिला महिला चिकित्सालय में सुबह 10:55 बजे भर्ती कराया गया। दोपहर के समय उनका ऑपरेशन किया गया। रीता ने दोपहर 1:30 बजे बच्ची को जन्म दिया। रविवार सुबह चार बजे अचानक रीता की तबीयत बिगड़ गई। तीमारदारी में लगी रीता की छोटी बहन मोहनी ने स्टाफ रूम में जानकारी दी। कुछ देर बाद स्टाफ इंजेक्शन लगाकर चला गया। इसके बाद फिर सुबह करीब छह बजे तबीयत बिगड़ गई।
गौरव के मुताबिक इस दौरान रीता की गंभीर हालत होने पर वह रेफर करने की बात कहते रहे लेकिन जिम्मेदारों ने उनकी बात नहीं मानी। सुबह 8:45 बजे चिकित्सक ने रीता को मृत घोषित कर दिया। गौरव का आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही की वजह से रीता की मौत हो गई। अगर समय रहते चिकित्सक ने इलाज किया होता तो रीता की जान बच सकती थी। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलेगी तो मामले की जांच की जाएगी। पूरे मामले पर मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. शिवम यादव ने बताया कि कोई लापरवाही नहीं हुई है। परिजनों से पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया गया था लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया।

फोटो-21- रीता। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें