फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रसूता की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली के बड़ौरी निवासी महिला की प्रसव के अगले दिन मौत हो गई। पिता ने प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक और दामाद पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के बड़ौरी निवासी नीतू (21) गर्भवती थीं। पति आशीष ने बताया कि सोमवारको प्रसव पीड़ा होने पर नीतू को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां नीतू ने बेटी को जन्म दिया था। डॉक्टर ने उसी दिन नीतू की अस्पताल से छुट्टी करदी थी। बुधवार को नीतू की तबीयत बिगड़ गई। इस पर उन्हें शहर के धर्मशाला रोड पर स्थित एक नर्सिंग होम ले जाया गया।
यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशीष ने नीतू की मौत की जानकारी अपने ससुर जौनपुर जनपद के महोली निवासी विजय को दी। बृहस्पतिवार को गांव पहुंचे विजय ने अस्पताल के चिकित्सकों और दामाद पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम और परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें