फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला की संदिग्ध दशा में जलकर मौत

Fri, 04 Dec 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव मेें एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में जलकर मौत हो गई। उसका जला हुआ शव घर के आंगन में पड़ा पाया गया। घटना के बाद पति व अन्य ससुराली फरार हो गए। सूचना पर आए मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास व ससुर समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस को पंचनामा भरने में खासी कसरत करनी पड़ी। परिजन शव उठने से पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अडे़ हुए थे।

निजामपुर गांव के फरमान की पत्नी सोफीना (30) की लाश घर के आंगन में जली हुई पड़ी होने की खबर से गांव में भीड़ इकट्ठा हो गई। मौका पाकर पति समेत घर के सभी लोग फरार हो गए। इस बीच सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने पुलिस को सूचना दी। सोफीना की जली हुई लाश घर के आंगन में पड़ी हुई थी। जिसे देखते ही मां व बहन ने होश खो दिए। जिस जगह लाश  पड़ी पाई गई वहां पर उसे जलाने का कोई प्रमाण मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


 इससे शंका जाहिर हो रही थी कि महिला को कहीं और जलाकर घर के अंदर डाला गया है। मृतका के पिता अहमद ने बताया कि उसकी पुत्री के आठ माह का गर्भ था। पिता अहमद पुत्र उजागर निवासी अंगनेपुरवा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि वर्ष 2010 में उन्होंने पुत्री का विवाह फरमान पुत्र दिलदार निवासी निजामपुर के साथ किया था। हैसियत के अनुसार दान दहेज देने के बावजूद ससुराल वाले दहेज में बाइक और भैंस खरीदने के लिए पचास हजार रुपये की मांग कर रहे थे।

इसे लेकर ससुरालियों ने कई बार प्रताड़ित करते हुए उसकी पुत्री को मायके भी भेज दिया था। बिरादरी में पंचायत के बाद वह उसे ससुराल पहुंचा आए थे। गुरुवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी पुत्री को जलाकर मार डाला गया है। अहमद ने तहरीर मेें पति फरमान पुत्र दिलदार, ससुर दिलदार पुत्र सुब्हान, सास जहीरूना पत्नी दिलदार, अबरार पुत्र सुब्हान, यूनुस पुत्र अबरार व इलियास पुत्र नब्बू पर सोफीना को दहेज की खातिर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस नेे सभी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


 शव का पंचनामा करने पहुुंचे नायब तहसीलदार उमाशंकर को बड़ी कसरत करनी पड़ी। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले शव उठने नहीं दे रहे थे। बाद में संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप से पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया जा सका। सीओ जितेंद्र गिरि व कोतवाल एलपी साहू ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें