फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गर्भवती पत्नी की फुकनी और डंडे से पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। पाली थाना क्षेत्र के रहतोरा गांव में पति ने बच्चों के सामने गर्भवती पत्नी की फुकनी और डंडे से पीटकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह उसकी बेटी ने ग्रामीणों को जानकारी दी। भाई ने बहनोई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर के पिछले हिस्से में चोट के 12 निशान मिले हैं।
विज्ञापन

रहतोरा गांव निवासी ब्रजेश की शादी 15 साल पहले मझिला थाना क्षेत्र के गौरिया गांव निवासी विनीता उर्फ सीमा (35) के साथ हुई थी। परिजनों का दावा है कि विनीता की एक करीबी सहेली की मौत हो गई थी। अंधविश्वास था कि सहेली की आत्मा विनीता के अंदर है। इससे निजात पाने के लिए ब्रजेश विनीता को अलग-अलग जगहों पर झाड़-फूंक कराने ले जाता था। मंगलवार को भी वह एक धार्मिक स्थल पर विनीता को लेकर गया था। वहां से आने पर देर रात दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान ब्रजेश ने डंडे और लोहे की फुकनी से पीटकर विनीता की हत्या कर दी और घर से भाग गया।
बुधवार सुबह विनीता की बेटी शिखा ने घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी। सीओ शाहाबाद अनुज मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक रमेश पांडेय मौके पर पहुंचे।
भाई प्रदीप ने बताया कि ब्रजेश शराब पीने का आदी है इसके कारण आए दिन विनीता से मारपीट करता था। उसकी पीटकर हत्या कर दी। सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें