फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69 हजार प्रवासी श्रमिकों को राहत देगा गरीब कल्याण रोजगार अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना संकट में लॉकडाउन और उसके बाद घरों को लौटे प्रवासी श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लांच किए गए गरीब कल्याण रोजगार अभियान में जनपद को भी शामिल किया गया है। अभियान के तहत प्रवासियों को रोजगार देने की व्यवस्था की जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस अभियान के तहत छह राज्यों के 116 जनपदों में प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने का कार्य किया जाएगा। जनपद में लगभग 69 हजार श्रमिक और उनके परिजन लौटे हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत इन सभी को लाभांवित किए जाने की कवायद की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
जनसेवा केंद्र से होगा ऑनलाइन पंजीयन
श्रमिकों को लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। जनपद में संचालित किसी भी जनसेवा केंद्र से पंजीयन निशुल्क होगा। पंजीयन के दौरान
इन विभागों में मिलेगा रोजगार
ग्रामीण विकास, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, पंचायतीराज, पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यावरण, रेलवे, पेट्रोलियम एवं गैस, नेडा, सीमा सड़क, दूर संचार, कृषि और खानें (माइन्स)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें