फोटो-27- निरीक्षण भवन में बैठक करते राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ बाल्मीकी। सं?
- फोटो : HARDOI
शाहाबाद। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष व राज्यमंत्री सुरेंद्र नाथ बाल्मीकि ने शनिवार को कस्बा स्थित निरीक्षण भवन में पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने कर्मियों के हितार्थ किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। लंबित समस्याओं को तत्काल निपटाने के निर्देश भी दिए।
पालिका स्वास्थ्य निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि सिर पर मैला ढोने वाले 86 स्वच्छकारों को अबतक 40 हजार रुपये का लाभ दिया जा चुका है। सफाई कर्मियों का ईपीएफ नियमित जमा कराया जा रहा है। स्वास्थ्य निरीक्षक ने बताया कि सफाई कर्मियों को मई माह का वेतन भुगतान अभी नही हो सका है, भुगतान भेजने की कार्यवाही चल रही है। पालिका में मृतक आश्रित को नौकरी देने का कोई मामला लंबित नहीं है। राज्यमंत्री ने अन्य कई बिंदुओं पर भी जानकारी ली। इससे पूर्व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री महेंद्र बाल्मीकि ने नगर आगमन पर राज्यमंत्री सुरेंद्र नाथ का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमर रस्तोगी, सीओ उमाशंकर सिंह व सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।