संडीला। जन अधिकार पार्टी के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देशन पर भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वावधान में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सुरेश कुशवाहा के कस्बा स्थित आवास पर सामाजिक दूरी के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रवासी मजदूरों की मौत पर 50 लाख रुपये की मदद दिलाए जाने की मांग की है।
प्रदर्शन के दौरान कमलेश मौर्य व सुरेश कुशवाहा ने कहाकि लॉकडाउन के चलते घर वापसी के दौरान जिन प्रवासी मजदूरों की मौत हुई है उन्हें केंद्र सरकार 50-50 लाख रुपये की मदद दे। सरकार एससीएसटी व ओबीसी पर हो रहे अत्याचारों पर अंकुश लगाए।
इस मौके पर जगदीश मौर्य, शिवपाल मौर्य, इंद्रपाल मौर्य, रमेश मौर्य, राजेंद्र, विजयपाल, राजेंद्र सिंह अर्कवंशी, आरपी मौर्य, मनोज सिंह अर्कवंशी व सुहेलदेव पार्टी के संडीला विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।