फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को रास नहीं आ रही कांग्रेस की मदद : आशीष

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई को लेकर कार्यकर्ताओं का सेवा सत्याग्रह दूसरे दिन भी जारी रहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को कांग्रेसियों की मदद रास नहीं आ रही है। इस दौरान कांग्रेसियों ने जरूरतमंदों के लिए लंच पैकेट तैयार किए।
विज्ञापन

राजीव भवन में लंच पैकेट तैयार करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि इस महामारी के संकट में भाजपा सरकार ने श्रमिकों मजदूरों को बेसहारा छोड़ दिया। लॉकडाउन में भूख प्यास, आर्थिक तंगी और मार्ग दुर्घटनाओं में सैकड़ों श्रमिकों को जान गंवानी पड़ी। जब श्रमिकों की तकलीफ सरकार को नहीं दिख रही थी। भाजपा सरकार को कांग्रेसियों की मदद रास नहीं आ रही है और प्रदेश अध्यक्ष को जेल में डाल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जरूरतमंदों के प्रति सेवाभाव अनवरत जारी रहेगा। इस मौके पर शहर अध्यक्ष जमील अहमद सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें