फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण अंचलों में योग का अभ्यास कर मनाया अंतराष्ट्रीय योग दिवस

विज्ञापन
फोटो-18- सांडी के मां मंगला देवी मंदिर में योग करते लोग। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। ग्रामीण अंचलों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजन ने घरों में योग कर रोग मुक्त होने का संदेश दिया।
विज्ञापन

पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. जितेंद्र कुमार ने सुबह छह बजे स्वयंसेवकों को ऑनलाइन योग कराया। इसमें मुन्ना सिंह, सौरभ भारती, विवेक कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, पुष्पलता, अफजाज अंसारी, फरहीन एवं आसिफा ने प्रतिभाग किया। पालिका के ईओ अहिबरन लाल, सरकारी कर्मियों व ग्राम प्रधान धर्मवीर सिंह ने घर में योग किया।
सांडी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खंड संघ संचालक राकेश चंद्र शर्मा ने मां मंगला देवी मंदिर पर योग कराया। यहां रवि गुप्त, विनय कुशवाहा, पूर्व एबीआरसी राजेश कुमार शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व चेयरमैन राजाराम कुशवाहा, उमेश राठोर व मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संडीला में वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश कुमार श्रीवास्तव समेत नगर अध्यक्ष महेंद्र सोनी ने, टीआरएस कान्वेंट स्कूल की प्रबंधक डॉ. विभा सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिद्ध प्रताप मौर्य व सभासद अमरेंद्र अर्कवंशी ने अपने आवास पर योगाभ्यास किया। आर्य समाज मंदिर में सभासद राम जी दोसर ने योग किया। हरियावां में एसओ अरुणेश गुप्ता की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर में योग किया। थाना मंझिला में एसओ संजीव शर्मा ने कर्मियों के साथ योगाभ्यास किया। बावन प्रतिनिधि के अनुसार लोनार कोतवाल राजेश कुमार राय ने योग किया।
हरपालपुर में भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी रामसिंह ने अपने आवास पर योगाभ्यास किया। कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक भगवान चंद वर्मा ने पुलिसकर्मियों के साथ योग किया। बिलग्राम कोतवाली में सीओ एसआर कुशवाहा की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने योग किया। पुसेड़ा गांव में साहसी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने योग दिवस मनाया। शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार निहालगंज के कमला धर्म एवं जन सेवा संस्थान में योग शिविर आयोजित किया गया। पतंजलि योग पीठ के प्रभारी एवं योग प्रशिक्षक योगेश गुप्ता ने लोगों को योग कराया। यहां अंबरीष सक्सेना, महात्मा मथुरा दास, विहिप के जिला सेवा प्रमुख श्यामजी गुप्त, रामअवतार, अभिनव, अमित, विवेक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विधायक व पूर्व सांसद ने भी किया योगाभ्यास
मल्लावां। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक आशीष सिंह आशू, भाजपा नेता राजेश पाठक, पूर्व सांसद डॉ. अंजूबाला, पूर्व विधायक सतीश वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि विशाल जायसवाल, अखिलेश कटियार, अभयशंकर शुक्ला, एलीट कालेज ऑफ फार्मेसी के निदेशक विनीत सिंह ने अपने आवास पर योग किया। सीएचसी में डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा ने स्टाफ के साथ योगाभ्यास किया। संडीला प्रतिनिधि के अनुसार विधायक राज कुमार अग्रवाल ने भी आवास पर योग किया।

फोटो-20- माधौगंज थाने में योग करते एसओ धर्मेंद्र सिंह व पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-23- मझिला थाने में योग करते एसओ संजीव शर्मा व पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-29- संडीला आर्य समाज मंदिर परिसर में योग करते लोग। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें