फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रमेंद्र कुमार एडीजे कोर्ट संख्या एक बने, कुसुमलता को कोर्ट संख्या तीन की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बीते दिनों हाईकोर्ट से हुए तबादलों पर जिले में आए चार अपर जिला जज और एक सिविल जज को न्यायालय आवंटित कर दिए गए हैं। जिला जज रीता कौशिक की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना में पहले से तैनात एक अपर जिला जज का न्यायालय भी बदला है।
विज्ञापन

तबादले के बाद गाजियाबाद से आए प्रमेंद्र कुमार को कोर्ट संख्या एक का अपर जिला बनाया गया है। कोर्ट संख्या एक में तैनात कुसुमलता को कोर्ट संख्या तीन की जिम्मेदारी दी गई है। एटा से आए दिनेश गौर को रिक्त पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत कोर्ट संख्या 14 का जज बनाया गया है। इसी क्रम में प्रयागराज से आए फारूक इमाम सिद्दीकी को रिक्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या पांच का जज बनाया गया है। सोनभद्र से आए शैलेंद्र यादव को रिक्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या छह का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं मिर्जापुर से आईं अनिमा मिश्रा को अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) कोर्ट संख्या एक का जज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें