फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रधान पति को जान से मारने की धमकी, 15 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। संडीला कोतवाली क्षेत्र के माझगांव में विकास कार्याें की जांच के लिए पहुंची टीम के सामने ही विवाद हो गया। इस दौरान प्रधानपति को जान से मारने की धमकी दी गई। चार अगस्त को हुई घटना की जांच के बाद बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

माझगांव निवासी अरुण कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनकी पत्नी ग्राम प्रधान हैं। कार्यकाल में कराए गए विकास कार्याें की जांच के लिए जिला कृषि अधिकारी बीती चार अगस्त को गांव आए थे। उनके बुलाने पर वह विकास कार्याें से जुड़ी पत्रावली लेकर मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि कल्याण सिंह, मुलायम सिंह, राजेश, अवधेश, अनस, रसीम अहमद, नफीस, जगदीश उर्फ गुड्डू, प्रेम, शेर सिंह,राम सिंह, मान सिंह, प्रेम सिपाही, विपिन द्विवेदी और रघुवीर पहले से ही नहर की पुलिया पर मौजूद थे।
इन लोगों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उक्त लोग पूर्व में ही जानलेवा हमला कर चुके हैं। इसकी रिपोर्ट रहीमाबाद और संडीला कोतवाली में दर्ज है। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें