फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पंचायत भवन के इन्वर्टर, सोलर प्लेट से रोशन हो रहा प्रधान का घर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गांवों में पंचायत सचिवालय की स्थापना के उद्देश्य को जिम्मेदारों ने ठेंगा दिखा दिया है।
विज्ञापन

पंचायत भवन का इन्वर्टर, सोलर प्लेट प्रधान अपने घर उठा ले गए हैं। पंचायत भवन के मुख्यद्वार पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है और गंदगी भी है। पंचायत सचिव, पंचायत सहायक पंचायत सचिवालय नहीं आते हैं। इससे लोगों को पंचायत सचिवालय की ओर से मिलने वाले सेवाएं व सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विकास खंड हरपालपुर की ग्राम पंचायत पलियादेव सलेमपुर मुख्यमार्ग पर ही है। इससे यहां पर दुकान और पंचायत मॉल बनाकर ग्राम पंचायत की आमदनी भी बढ़ाई जा सकती है। पंचायत भवन के एक गेट पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है, दूसरे गेट पर गंदगी रहती है। पंचायत भवन के कक्षों में टायलीकरण नहीं कराया गया। कमरों में पानी भरा रहता है।
विज्ञापन

तीन माह से इन्वर्टर और सोलर प्लेट प्रधान के घर पर हैं। पंचायत सहायक की ओर से हैंडपंप, खंभा, गली आदि के रजिस्टर नहीं बनाए गए हैं। कंप्यूटर पर गेटवे एप इंस्टॉल नहीं किया गया है। पंचायत सचिव की ओर से मनमाने स्थान से भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन


पंचायत सचिवालय के निरीक्षण में गंदगी के साथ गैरहाजिरी, इन्वर्टर और सोलर प्लेट गायब होने पर प्रधान, पंचायत सचिव और पंचायत सहायक को नोटिस जारी किया जा रहा है। जवाब आने पर परीक्षण कर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। -विनय कुमार सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें