फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन से नाराज प्रधान ने दी आत्मदाह की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। मंदिर के पास तालाब में मछली पालन होने और चोरी की घटना में तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज ग्राम टिकारी के प्रधान ने सोशल मीडिया पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। शुक्रवार को राजस्व टीम व पुलिस ने मौके पर पहुंच तालाब में मछली का शिकार किए जाने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव टिकारी के ग्राम प्रधान सत्यपाल सिंह व गांव के ही बबलू सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। प्रधान ने बताया कि गांव में मां गोवर्धनी मंदिर के पास पुराना सरोवर है। कुछ लोगों ने इस सरोवर का गलत ढंग से पट्टा करा लिया और मछली पालन कर रहे हैं। इससे आसपास गंदगी होती है। इसकी शिकायत तहसील प्रशासन व अन्य अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार को अराजकतत्व ने मंदिर परिसर में लगे पीतल के 40 घंटे चुरा लिए। इस मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक राघवेंद्र मिश्रा व लेखपाल राहुल शुक्ला मौके पर पहुंचे और तालाब में मछलियों के शिकार को बंद करा दिया। टीम ने प्रधान सत्यपाल व बबलू सिंह का पक्ष जाना। उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। कोतवाल राय सिंह ने बताया रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें