फोटो-10-बावन के ग्राम पहेलियां में दौड़ प्रतियोगिता के बाद विजेता प्रतिभागी। संवाद
- फोटो : HARDOI
बेहटागोकुल। युवा प्रतिभा खेल मंच की ओर से सोमवार को ब्लॉक बावन पहेलियां गांव में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 1600 मीटर दौड़ में प्रदीप कुशवाहा व 400 मीटर दौड़ में अभय सिंह ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू, सपा नेता मुकुल सिंह आशा ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं की प्रतिभा निखर कर सामने आती है। इनमें से कई अपने गांव, अपने जनपद व अपने देश का नाम रोशन करते हैं।
प्रतियोगिता में 1600 मीटर दौड़ में प्रदीप कुशवाहा प्रथम, द्वितीय मलिखान, तृतीय स्थान पर राज यादव रहे। वहीं, 400 मीटर में अभय सिंह प्रथम, द्वितीय लोकेश त्रिवेदी एवं तृतीय स्थान पर इसराज रहे।
प्रतियोगिता सौरभ पाल दादर व पुनीत सिंह भोलू के नेतृत्व में हुआ। अतिथियों ने विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान राहुल सिंह फौजी, जुम्मन गुप्ता, प्रदीप द्विवेदी, शैलेश शर्मा, रजनीश सिंह, अनिलेश सिंह, प्रतीक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।