फोटो-34- नगर में पुलिस के साथ भ्रमण करते एसडीएम राकेश गुप्ता व सीओ शिवराम कुशवाहा। स ाद
- फोटो : HARDOI
गोपामऊ में एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता और सीओ हरियावां शिवराम कुशवाहा ने शुक्रवार को टीम के साथ मार्च किया। इस दौरान दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जागरूक किया। सीओ हरियावां शिवराम कुशवाहा ने बताया कि मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
बताया कि मोहर्रम और गणेश चतुर्थी को लेकर सार्वजनिक कार्यक्रम और जुलूस पर पूरी तरह से रोक है। सतर्क रह कर जनता इन नियमों का पालन करे। इस मौके पर एसओ टडिय़ावां शिवशंकर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।